घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल, काम करवाने के बदले किसान से लिए थे पैसे, एसडीएम ने किया निलंबित…

जांजगीर-चांपा. जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां किसान से पटवारी के द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद घूसखोर पटवारी को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है.

बता दें कि, पटवारी ने किसान से किसी काम को करवाने के बदले उससे 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद किसान ने जब उसे पैसा दिया तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आते ही रिश्वतखोर पटवारी को पामगढ़ एसडीएम ने निलंबित कर दिया है.

.

Recent Stories