Sunday, February 22, 2026

गिरौदपुरी मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद; होली पर ड्राई डे को लेकर किया बड़ा ऐलान

गिरौदपुरी। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल और सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में शुक्रवार को विष्णुदेव साय पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी पर मत्था टेककर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन से गिरौदपुरी मेला भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में बदल गया।

होली पर ड्राई डे रहेगा लागू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर होली पर्व को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दिन ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा और यह अपने निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक अनुशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए ड्राई डे का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रद्धालुओं से संवाद, प्रसाद वितरण

गिरौदपुरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद किया और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

.

Recent Stories