रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भाजपा द्वारा तवज्जो न देने की बात कही है. उन्होंने डॉ. रमन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दूध से जैसे मक्खी को निकाल कर फेंकते है वैसे ही उनकी हालत हो गई है.
सीएम बघेल ने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह को भाजपा तवज्जो नहीं दे रही है. बघेल ने कहा कि दूध से जैसे मक्खी को निकाल कर फेंकते है वैसे उनकी हालत हो गई है. प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी आती है, लेकिन प्रदेश के नेताओं को बैठक में नहीं बुलाया जाता. भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के नेताओं की उपेक्षा हो रही है. मैं नहीं समझता कि यह उचित है.
कृषि और ऊर्जा विभाग की बैठक में गौठान और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर चर्चा हुई. सीएम बघेल ने कहा कि बजट में हमने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया है. किस तरह से यहां कार्य किए जायेंगे इस ओर रणनीति बनाई गई. गोबर की तरह गौमूत्र भी सरकार खरीदेगी. इस पर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है. बिजली विभाग में भी बहुत सारे सुधार करने हैं. उस मामले में विस्तार से चर्चा की गई.


