कोरबा । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए थे। परीक्षा के सवालों में भावी अफसर उलझे रहे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य रहा। परीक्षा के लिए कोरबा शहर में कुल 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों पर 10600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 10 से 1.15 बजे तक आयोजित की गई।परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए चार उडऩदस्ता दलों का गठन किया गया था। जो केंद्रों का जायजा लेते रही।प्रत्येक उडऩदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए थे। दल क्रमांक एक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजराम राठिया, व्याख्याता दयाशंकर साहू एवं व्याख्याता बसंती ठाकुर शामिल रहे। दल क्रमांक दो में सहायक कृषि विस्तार अधिकारी पी.एल. मिरेंद्र, व्याख्याता बलराज कश्यप एवं व्याख्याता श्रीमती माधुरी त्रिपाठी, शामिल थे। दल क्रमांक तीन में व्याख्याता महेंद्र रात्रे, व्याख्याता रामचरण साहू एवं व्याख्याता ललिता पटेल शामिल रहीं। इसी प्रकार दल क्रमांक 4 में व्याख्याता अरूण चौधरी, व्याख्याता संजीव खाखा एवं व्याख्याता एम. धनलक्ष्मीे शामिल थे। उडऩदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 37 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया।


