Wednesday, February 18, 2026

खतरा भांपकर दिखाया हौसला, लाल साड़ी को बना दिया झंडी, रुकवाई पैसेंजर ट्रेन, टाला बड़ा हादसा

एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक महिला ने जागरूकता दिखाई। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने टूटी रेल पटरी देखी तो लाल साड़ी दिखाकर एटा से टूंडला जा रही एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन रुकवा दी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। महिला के साहस और सूझबूझ की सराहना हो रही है।

कुसबा रेलवे स्टेशन के पास गांव गुलरिया की रहने वाली ओमवती (58) अपने खेत पर काम करने के लिए जा रही थीं। जब वे रेल पटरी पार कर रहीं थीं, तभी उन्हें पटरी टूटी दिखाई दी। उसी वक्त एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन एटा से टूंडला जा रही थी। महिला लाल साड़ी पहने हुए थी, उन्हें कुछ भी नहीं सूझा तो अपनी साड़ी का आंचल लहरा दिया। ट्रेन चालक ने जब महिला को देखा तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन रोक ली। चालक ने महिला ने जब कारण पूछा कि उन्होंने ट्रेन क्यों रुकवाई तब महिला ने चालक को ले जाकर टूटी पटरी दिखाई। इसके बाद ट्रेन रुकी रही और पटरी की मरम्मत के लिए रेलवे की टीम बुला ली गई। महिला की सूझबूझ और उनके साहस की सराहना हो रही है।

 

.

Recent Stories