हरदी बाजार पुलिस चौकी के गांव सरई सिंगार निवासी 25 वर्षीय मनोज यादव बाइक से हरदी बाजार गया था । वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया । जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई ।
घटना की खबर पर वहां पहुंचे हरदी पुलिस चौकी प्रभारी अभय सिंह बेस ने मृतक के शव को उठवाना चाहा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। बावजूद इसके पुलिस मृतक मनोज का शव घटनास्थल से हटा लेने में कामयाब रही ।आक्रोशित ग्रामीण अभी भी चक्का जाम किए हुए हैं ।


