कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा, मर जाऊंगा…स्कूल में शिक्षक न पहुंचने से परेशान ग्रामीण टावर पर चढ़ा, हटाने की मांग पर अड़ा

नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी स्कूल में शिक्षक न पहुंचने से परेशान होकर ग्रामीण टावर पर चढ़ गया है। ग्रामीण शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग कर रहा है। पूरा मामला नरसिंहपुर जिले की जनपद चिचली की ग्राम पंचायत भैरोपुर के पापरा गांव का है।

दरअसल पापरा गांव में शासकीय स्कूल में शिक्षक राजेश शर्मा नियुक्त है। शिक्षक राजेश शर्मा कभी भी समय पर नहीं पहुंचता है। शिक्षक राजेश शर्मा के समय पर ना पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीण कई बार शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके शिक्षक को नहीं हटाया गया। इससे परेशान होकर ग्रामीण आझ टावर पर चढ़ गया। ग्रामीण लापरवाह शिक्षक को बदलने की मांग कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग को लेकर टावर पर चढ़ा हुआ था।

.

Recent Stories