कपड़े उतारकर नाचीं डांसर्स, प्राइवेट-पार्ट दिखाए…VIDEO:SDM मरकाम ने पैसे लुटाए, वीडियो भी बनाया, KISS लेने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसडीएम भी हटाए गए

गरियाबंद जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लीलता के वीडियो वायरल हो रहे हैं। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए।

SDM तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई है। कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई के लिए फाइल कमिश्नर को भेजी जाएगी।

वहीं SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बाल संरक्षण आयोग ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में किसी नाबालिग या बच्चे की मौजूदगी की जांच की जाए और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करें।

दरअसल, गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन कराया था। मनोरंजन का हवाला देकर युवकों की समिति ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर SDM तुलसी दास से कार्यक्रम की अनुमति ली थी।

कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गई थीं। कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आईं। डांस कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को निर्धारित था। इसके लिए शहरभर में प्रचार-प्रसार कराया गया था।

.

Recent Stories