कटघोरा में कपड़ा व्यापारी का शव तालाब में मिलने से सनसनी, मार्निंग वॉक में निकले थे जुगल

कटघोरा छत्तीसगढ़: आज कटघोरा थाना अंतर्गत कपड़ा व्यवसाई जुगल अग्रवाल (45 वर्ष) का शव राधा सागर तालाब में तैरता हुआ पाया गया। अग्रवाल प्रतिदिन की भांति मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन उनके शव की तालाब में मिलने की खबर से कटघोरा क्षेत्र में सनसनी मच गई।

पुलिस जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना है या फिर सोची-समझी साजिश। पुलिस हर एंगल की जांच कर रही है और अभी तक इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों का शोक
अग्रवाल के परिजन गहरे शोक में हैं और इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस का बयान

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जुगल अग्रवाल अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ के नाम से अपनी दुकान चलाते थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के तौर पर जाने जाते थे।

पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के बाद वे तालाब में हाथ-पैर धोने गए होंगे और इसी दौरान फिसलकर तालाब में गिर गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

.

Recent Stories