कोरबा जिला से अलग कर कटघोरा को नया जिला बनाने की मांग लगातार जारी है। इसके लिए कटघोरा जिला बनाओ अभियान समिति के बैनर तले किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 223 वें दिन कटघोरा अधिवक्ता संघ के द्वारा नारेबाजी करते हुए कहा गया कि कटघोरा को जिला बनाना है उपचुनाव कराना है। अपनी इस बात को अधिवक्ता संघ के द्वारा काफी प्रसारित किया जा रहा है।
बता दें कि पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा और कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित क्षेत्र के गणमान्य जन पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास रायपुर में मिलने गए थे। अधिवक्ताओं का कहना है कि यहां चर्चा के दौरान कटघोरा को जिला बनाने के संबंध में किसी भी तरह की मांग नहीं रखी गई और ना ही इसके लिए जोर दिया गया जबकि विधायकों के द्वारा यही कहा जा रहा है कि वे कटघोरा को जिला बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
कटघोरा को जिला बनाने फिर शुरू हुआ आंदोलन
.


