Monday, December 8, 2025

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के CM:शाम साढ़े 7 बजे पद की शपथ लेंगे, फडणवीस बोले- हिंदुत्व के लिए समर्थन दिया

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व के नाम भाजपा शिंदे को समर्थन देगी। वही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने ये भी कहा कि वे नई सरकार में नहीं होंगे। यानी वे मंत्री नहीं बनेंगे।

फडणवीस ने आगे कहा कि उद्धवजी ने इस्तीफा दिया तो राज्य को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत है। सरकार गिरने के बाद वैकल्पिक सरकार आएगी ऐसा मैंने पहले ही कहा था, इसलिए आज शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट, भाजपा और कुछ छोटे दलों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।

भाजपा एकनाथ शिंदे को भाजपा समर्थन देगी। आज शाम साढ़े 7 बजे एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे। मैं खुद कैबिनेट से बाहर रहूंगा। शिंदे को शिवसेना का समर्थन है, भाजपा भी उनका साथ देगी।

उद्धव सरकार ने जनादेश का अपमान किया
महाविकास अघाड़ी ने 2019 में जनादेश का अपमान किया था। महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री जेल में हैं। एक तरफ बाला साहेब ठाकरे ने दाउद का विरोध किया दूसरी तरफ दाउद से जुड़े मंत्री को जेल जाने के बाद भी मंत्रिमंडल से निकाला नहीं गया।

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का फैसला भी तब लिया जब सरकार जाने को थी। इसका कोई मतलब नहीं है। यह फैसला नई सरकार को लाना होगा। जो लोग हमसे हारे हैं उन्हें सरकार में लिया गया है। इसलिए इन लोगों ने फैसला लिया कि हमें गठबंधन मंजूर है लेकिन कांग्रेस ,एनसीपी के साथ नहीं।

.

Recent Stories