Wednesday, February 18, 2026

उरगा पुलिस ने जुआ खेलते लोगों पर कि कार्यवाही, कोरबा के जंगलों का मामला

कोरबा. जिले में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट को लेकर कार्यवाही के निर्देश एसपी भोजराम पटेल ने दिया है। इसको लेकर पुलिस कार्रवाही भी कर रहे है। 25 मार्च को उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जागड़े को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कटरापारा जंगल एंव कनकी जंगल में दो अलग-अलग जगहों पर जुआ(Police caught gambling) खेलने की सूचना प्राप्त हुआ था।

थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े द्वारा दो अलग-अलग टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दोनों टीमों द्वारा घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। कटरापारा जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाही कर रहे थे इसी दौरान कुछ जुआ खेलते लोगों ने पुलिस(Police caught gambling) को देखकर भाग गये। पुलिस ने 6 जुआ खेलने वाले व्यक्ति को पकड़ा। अजय चन्द्रा, चन्द्रभुषण पटेल, कृष्णा साहू, गुड्डु श्रीवास्तव, बाबूलाल गोंड़को पकड़ा गया जिनके पास एंव कब्जे से कुल जुमला रकम 4180 रूपए, 52 पत्ती तास एंव एक बोरी फट्टी जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

इसी तरह कनकी जंगल में रेड कार्यवाही किया गया वहां भी 6 जुआ खेलते लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। मो. रफीक, अमित कुर्रे, हेमंत साहू, दीपक दास, विषम साहू नाशिम खान को पकड़ा गया। ये सभी कोरबा जिले के निवासी है जिनके कब्जे एंव पास से कुल जुमला रकम 6600 रूपए, 52 पत्ती तास एंव एक बोरी फट्ट जप्त किया गया है तथा जुआ खेलने वाले के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

इस कार्यवाही में अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक राजेश जांगड़े, सउनि रामदुलार साहू, प्र.आर. 877 अवधेश यादव, आर. 107 सूरज यादव, आर. 814 रूपनारायण साहू, आर. 770 राजकुमार साहू, आर. 727 टुकेश कुमार यादव, आर. 473 हितेश राव, आर. 925 रामकुमार पाटले की सराहनीय भूमिका रही।

.

Recent Stories