पंजाब में आप की धमाकेदार जीत के बीच जालंधर में भाजपा वर्कर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, जालंधर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नतीजे देखने पहुंचे भाजपा वर्कर कृष्ण लाल शर्मा की वहां मौजूद कुछ लोगों से बहस हो गई। इसके बाद लोगों ने लात-घूंसों ने न सिर्फ उनकी पिटाई कर दी, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। भाजपा के विधायक कृष्ण लाल शर्मा ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर भीड़ से बचाया।
पंजाब में सियासी बदलाव के कयास तो पहले से थे, लेकिन आज आए चुनाव नतीजों ने बदलाव की नई परिभाषा तय कर दी है। यहां आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ बहुमत के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया, बल्कि विनिंग सीट्स का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी आप के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं।


