Thursday, March 5, 2026

अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर में कुलपति कक्ष के बाहर गांजा का पौधा, रोज पानी दे रहे थे कर्मचारी

बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से ठीक पहले अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एक ऐसी घटना हुई जिसमें अधिकारियों की नींद उड़ा दी। परिसर में साफ—सफाई की जा रही थी तभी एक अधिकारी ने देखा कि कुलपति कक्ष के सामने गांजा का पौधा उगा हुआ है। हैरानी की बात यह कि कर्मचारी प्रतिदिन उसे पानी दे रहे थे। जैसे ही अधिकारी को पता चला आनन-फानन में तत्काल उस पौधे उखाड़कर बाहर फिंकवाया।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि कोनी बिरकोना स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में हाल ही में कामकाज प्रारंभ हुआ है। परिसर के कई इलाकों में गाजर घास और जंगली पौधे उगे हुए हैं। इन्हीं के बीच एक गांजा का पौधा भी था। तकरीबन दो से तीन फीट की ऊंचाई वाले इस पौधे के बारे में कर्मचारियों को भी जानकारी नहीं थी।

.

Recent Stories