अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार:नूपुर का सिर कलम करने पर घर देने का ऐलान किया था, वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद अरेस्ट

नूपुर शर्मा की सिर कलम कर हत्या का ऐलान करने वाले दरगाह थाने के हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को मंगलवार देर रात दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अजमेर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिश्ती को देर रात गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं पुलिस अब आमजन को यह भी बताने की कोशिश कर रही है कि सलमान कोई धर्मगुरु नहीं, बल्कि दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट व धमकी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सलमान चिश्ती को उसकी मां की शिकायत पर गत दिनों दरगाह थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। सलमान पर मां को डरा-धमकाकर मकान से बेदखल करने की कोशिश का आरोप है।

आरोपी सलमान पिछले सात साल के दौरान 8 बार धारा 110, 107, 116, 151, 108 के तहत ADM कोर्ट से पाबंद कराया जा चुका है। सलमान चिश्ती आदतन नशेड़ी है और उसने आपत्तिजनक पोस्ट नशे की हालत में ही बनाकर वायरल की है। इसके पीछे कौन लोग है? इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

.

Recent Stories