अग्निपथ पर 7 राज्यों में प्रदर्शन:हरियाणा में DC आवास पर पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; रोहतक में छात्र ने जान दी

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने फिलहाल कंट्रोल कर लिया है। पौने दो बजे के करीब नेशनल हाईवे-19 को उपद्रवी युवाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया। इसके लिए पुलिस को हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। भड़के युवाओं ने इससे पहले यहां पुलिस की 5 गाड़ियों को जला दिया। DC आवास पर जमकर पथराव किया। करीब चार घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश में विरोध के स्वर उठ खड़े हुए हैं। बिहार से निकली ये चिंगारी यूपी, हरियाणा, हिमाचल समेत 7 राज्यों तक पहुंच गई है। दुखद बात यह रही कि हरियाणा के रोहतक में इस योजना के विरोध में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इधर, पलवल में हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की तीन गाड़ियां जला दीं।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चुनाव अभियान के लिए जा रही मोदी की रैली में विरोध जताने जा रहे युवाओं को रोका गया। बिहार में ट्रेनों का परिचालन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। CPRO के अनुसार बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के तहत गुरुवार को 4 रेल डिवीजन के 7 रेल रूटों को बाधित किया गया।

एक युवक ने आज रोहतक के पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का नाम सचिन था। वो जींद जिले के लिजवाना गांव का रहने वाला है। सेना भर्ती की नई पॉलिसी अग्नि पथ लाने से परेशान था। परिजन ने बताया की सेना की भर्ती कैंसिल होने और चार साल की स्कीम वाली अग्निपथ योजना आने से दुखी होकर सचिन ने यह कदम उठाया।

.

Recent Stories