बहला फुसलाकर नाबालिग काे ले गया युवक, फिर करता रहा अनाचार, पहुंचा जेल

गरियाबंद। जिले में नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है. मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि, 17 नवंबर को एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गई थी. परिजनों के रिपोर्ट पर देवभोग पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर नाबालिग की खोज शुरू की थीदेवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि, आरोपी बमहनीगुड़ा निवासी 30 वर्षीय अधबल मांझी ओडिशा के धर्मगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर रुका हुआ था. पतासाजी के बाद आरोपी को 21 दिसंबर को हिरासत में लिया गया. साथ ही उसके पास से लापता हुई नाबालिग को भी बरामद किया गया. 

.

Recent Stories