Young man dies in ambulance: सड़क हादसे के बाद एंबुलेंस में हुई मौत ने खड़े किए कई सवाल

Young man dies in ambulance रायगढ़, छत्तीसगढ़ | 4 अक्टूबर 2025| धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में दशहरा की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं मृतकों के साथ एंबुलेंस में मौजूद तीसरे युवक की भी कुछ ही देर बाद संदिग्ध हालातों में लाश मिली। इस रहस्यमयी घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Breaking News: हाऊस अरेस्ट हुए पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, सीएम और बीजेपी अध्यक्ष से चर्चा के बावजूद धरना देने पर अड़े कंवर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खम्हार गांव निवासी आशीष राठिया और सरोज भोय दशहरा कार्यक्रम देखकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे नकना और खम्हार के बीच उनकी बाइक एक खड़ी टाटा अल्ट्रा ट्रक (CG13 AF 3270) से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर सड़क से बुरी तरह टकराए, जिससे मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।

S-500 मिसाइल सिस्टम पर भी विचार कर रहा भारत, दिसंबर में पुतिन दौरे पर डील

मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस, लेकिन बढ़ा संदेह

घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतकों का एक करीबी दोस्त नरेश भी एंबुलेंस में सवार था।

लेकिन घटनाक्रम यहीं नहीं रुका—कुछ ही समय बाद नरेश की भी सड़क किनारे लाश मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। परिजनों ने इस मौत को “सामान्य दुर्घटना” मानने से इनकार करते हुए मामले में गहरी जांच की मांग की है।

.

Recent Stories