चरित्रशंका पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा।’ के मैनपाट में पति ने चरित्रशंका पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति ने स्वयं थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी की घर में गिर जाने से मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या करना पाए जाने पर पुलिस ने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो पति ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

.

Recent Stories