प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक-दो स्थानों पर अंधड़, बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ (CG WEATHER UPDATE) में मौसम बदलने की संभावना है. तापमान में लगातार वृद्धि के बीच थोड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम (Weather) में परिवर्तन होगा. प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश (rain) और बिजली गिरने की संभावना है.बता दें कि मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान मुंगेली में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति झारखंड से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है.

.

Recent Stories