Virat Kohli Rohit Sharma Contracts : विराट कोहली और रोहित शर्मा को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका, BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन के आसार तेज

Virat Kohli Rohit Sharma Contracts : टीम इंडिया के दो सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी—विराट कोहली और रोहित शर्मा—का BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होने की संभावना तेज हो गई है। दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड उन्हें A+ ग्रेड से नीचे के ग्रेड में भेजने पर विचार कर रहा है।

Jindal Coal Block : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड पर

डिमोशन हुआ तो करोड़ों का नुकसान

रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि BCCI कोहली और रोहित को A+ से A ग्रेड में डिमोट करती है तो उनकी सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रह जाएगी। इसका मतलब है कि दोनों को कम से कम 2 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं अगर बोर्ड उन्हें आगे बढ़ाते हुए B ग्रेड में शामिल करता है, तो उनकी सालाना सैलरी केवल 3 करोड़ रुपये रह जाएगी। यानी कुल मिलाकर उनके कॉन्ट्रैक्ट मूल्य में 4 करोड़ रुपये तक की गिरावट संभव है।

शुभमन गिल की लगेगी लॉटरी

जहाँ कोहली और रोहित के कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड में गिरावट की चर्चा है, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल के प्रमोशन के पूरे आसार हैं।

  • गिल इस समय A ग्रेड में शामिल हैं और उन्हें 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

  • तीनों फॉर्मेट में खेलने के साथ-साथ टेस्ट और वनडे कप्तानी तथा टी20 में उप-कप्तानी की वजह से उन्हें A+ ग्रेड में प्रमोशन मिल सकता है।

  • A+ ग्रेड में जाने पर उनकी सैलरी 7 करोड़ रुपये हो जाएगी।

यानी गिल के लिए यह साल आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

BCCI का मौजूदा 2024–25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

A+ ग्रेड (7 करोड़ रुपये)

  • रोहित शर्मा

  • विराट कोहली

  • जसप्रीत बुमराह

  • रवींद्र जडेजा

A ग्रेड (5 करोड़ रुपये)

  • मोहम्मद सिराज

  • केएल राहुल

  • शुभमन गिल

  • हार्दिक पंड्या

  • मोहम्मद शमी

  • ऋषभ पंत

B ग्रेड (3 करोड़ रुपये)

  • सूर्यकुमार यादव

  • कुलदीप यादव

  • अक्षर पटेल

  • यशस्वी जायसवाल

  • श्रेयस अय्यर

C ग्रेड (1 करोड़ रुपये)

  • रिंकू सिंह

  • तिलक वर्मा

  • ऋतुराज गायकवाड़

  • शिवम दुबे

  • रवि बिश्नोई

  • वाशिंगटन सुंदर

  • मुकेश कुमार

  • इशान किशन

  • संजू सैमसन

  • अर्शदीप सिंह

  • प्रसिद्ध कृष्णा

  • रजत पाटीदार

  • ध्रुव जुरेल

  • सरफराज खान

  • नितीश कुमार रेड्डी

  • अभिषेक शर्मा

  • आकाश दीप

  • वरुण चक्रवर्ती

  • हर्षित राणा

आने वाला फैसला बदल सकता है कई खिलाड़ियों की किस्मत

22 दिसंबर को होने वाली BCCI की AGM में नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसमें रोहित–कोहली के भविष्य, शुभमन गिल के प्रमोशन और कई युवा खिलाड़ियों की ग्रेडिंग तय होगी।यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड अपने सबसे बड़े दिग्गजों के कॉन्ट्रैक्ट को किस दिशा में लेकर जाता है।

.

Recent Stories