सासाराम और नालंदा में फिर हिंसा..बम फेंके, गोलियां चलींं:नालंदा में 30 राउंड फायरिंग, 3 को गोली लगी, एक की मौत, बिहारशरीफ में कर्फ्यू

बिहार के सासाराम और नालंदा में शनिवार को भी हिंसा हुई। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें 3 लोगों को गोली लगी है। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई।

नालंदा में शुक्रवार को जहां हिंसा हुई थी वहां से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर आज हिंसा हुई है। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब दोनों पक्षों से कोई वहां मौजूद नहीं था। जिन्हें गोली लगी है उनमें से 2 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक की मौत हो गई है। पुलिस पर भी पथराव हुआ है। बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि नालंदा के बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इधर, सासाराम के सफ्फुलागंज में शनिवार शाम को फिर बम फेंके गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। इसमें 8 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस तरह अब तक कुल 25 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा
मुंगेर में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया है। दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट हुई है। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कई लोग जख्मी हैं। दो गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम, डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर गांव का है।

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट हुई है।
.

Recent Stories