VIDEO कॉल पर मंगेतर को देखा और दे दी जान:12 दिन बाद शादी होना थी, कपड़े सिलवाने निकली थी 23 साल की अन्नपूर्णा

 कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश की पहचान हो गई है। वहीं यह भी पता चला कि आखिर बार उसने वीडियो कॉल पर अपने मंगेतर से फोन पर बात की थी, तब उसने कहा था कि मुझे आपको देखना है। इसके बाद जब फोन कटा और बंद हुआ तो उस लड़की का कुछ पता ही नहीं चला। अगले दिन रेलवे ट्रैक किनारे उसकी लाश मिली है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

करतला विकासखंड के जमनीपानी गांव की रहने वाली अन्नपूर्णा पटेल(23) रविवार को अपने घर से कपड़े सिलवाने के नाम से दूसरे गांव के लिए साइकिल से निकली थी। इसके बाद देर शाम तक वह वापस ही नहीं लौटी। जिस पर उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। मगर उसका कुछ पता ही नहीं चला।

सोमवार सुबह मिला था शव

इस बीच सोमवार सुबह उरगा रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक में उसकी लाश मिली, लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी थी। ऐसे में पुलिस ने जब जांच की तब शव की पहचान हो सकी थी। फिर परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच थे। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है।

.

Recent Stories