बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अगली फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म 24 फरवरी के दिन ही सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शिरडी साईं मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. यहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया है.बता दें कि जब एक्टर साईं मंदिर पहुंचे तो वहां बडी भीड़ थी, भीड के साथ ही अक्षय कुमार ने साई मंदिर पहुंचकर साई बाबा समाधी का दर्शन किया है. अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साई बाबा के भक्त है, इसके पहले भी वो कई बार साई बाबा के चरणों में शीश नवा चुके है. वहीं, आज मध्यान्ह आरती दरम्यान अचानक शिरडी पहुंचे थे.साई बाबा मंदिर परिसर में पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ की अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शिरडी में हैं, लेकिन जैसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मंदिर पहुंचे, तो भक्त भी आगे जाने का नाम नहीं ले रहे थे, कुछ देर के लिए तो दर्शन की कतार तक रुक गई थी. इस दौरान अक्षय कुमार ने सभी फेंस का अभिवादन किया है.


