VIDEO/देश का पहला एयरपोर्ट जहां ‘संस्कृत’ में होती है अनाउंसमेंट

संस्कृत भाषा के महत्व को विशेष दर्जा देते हुए (AAI) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नई पहल की है जिसके तहत प्राचीन काल की नगरी वाराणसी के एयरपोर्ट में यात्रियों को अनाउंसमेंट हिंदी, इंग्लिश के साथ संस्कृत भाषा में भी सुनाई पड़ेगा. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Lal Bahadur Shastri International Airport) का ये वीडियो देखेवाराणसी के एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो साझा किया है. लोगो ने इसमें प्रतिक्रियाएं दी है, कुछ लोगो ने ये भी कहां कि अनाउंसमेंट भोजपुरी में भी शुरु की जाए.

काशी की पहचान एक धार्मिक और आध्यात्मिक नगर के साथ-साथ संस्कृत भाषा से भी है. काशी को संस्कृत भाषा का पीठ स्थान कहा जाता है. ऐसे में कई लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के इस फैसले के स्वागत किया है. एयरपोर्ट के इस पहल में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने भी साथ दिया है.

.

Recent Stories