Wednesday, February 18, 2026

VIDEO/ ट्रक विद्युत लाइन से टकराई,रात में दहशत घायल होने से कई लोग बचे

काल रात्रि लगभग 10 बजकर 10 मिनट पर निहारिका चौक के पास ग्रिल इन होटल के पास सड़क पर गई विद्युत लाइन से एक तेज रफ्तार ट्रक टकराई ,ट्रक के टकराने से बहुत तेज आवाज के साथ विद्युत तार के आपस मे टकराने से बहुत तेज चिंगारी निकली,व आसपास के कई विद्युत खंभे झुक गए वाहिले तार ठेकेदार संतोष खरे के घर के गेट पर गिरा और तेज चिंगारी निकली घटना के दौरान घर के गेट के पास घर से निकल रहे चार लोग बाल बाल बच गए,टूटे तार से निरंतर विद्युत प्रवाह जारी था।सम्पूर्ण हाउसिंग बोर्ड कालोनी का विधुत प्रवाह बाधित हो गया।ट्रक की ठोकर से हुई आवाज और चिंगारी से लोग दहशत से घरों के बाहर आ गए थे।पोडिमार ज़ोन के सहायक अभियंता आर के बिसेन को सूचना मिलते ही तत्काल विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे के अथक प्रयास के बाद लाइट आयी। देखे वीडियो

.

Recent Stories