ट्रम्प ने बाथरूम-स्टोर रूम में छिपाए थे खुफिया डॉक्यूमेंट्स:अमेरिका के न्यूक्लियर सीक्रेट्स भी घर ले गए थे, 37 आरोपों में खुलासा हुआ

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ सीक्रेट्स डॉक्यूमेंट्स केस में लगाए गए 37 आरोप शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिए गए। इनमें से 31 चार्ज राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों को जानबूझकर अपने पास रखने के हैं। इसके अलावा उन पर झूठे बयान देने, डाक्यूमेंट्स होने की बात छिपाने, न्याय में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

BBC के मुताबिक, 49 पेज के आरोप पत्र में बताया गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने बाथरूम, बॉलरूम, शावर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। प्रॉसिक्यूटर्स ने ये भी कहा कि FBI की जांच में बाधा डालने के लिए ट्रम्प ने अपने वकीलों को फाइलें छिपाने या नष्ट करने का आदेश दिया था।

US जस्टिस डिपार्टमेंट ने ट्रम्प के घर से बरामद डॉक्यूमेंट्स की कई तस्वीरें जारी की हैं। नीचे देखिए, ट्रम्प के घर के बाथरूम और बॉलरूम से बरामद दस्तावेज…

यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम की है। FBI को पिछले साल रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले।
यह फोटो ट्रम्प के घर मार-ए-लागो के बाथरूम की है। FBI को पिछले साल रेड के दौरान यहां बॉक्स में रखे कई डॉक्यूमेंट्स मिले।
ये फोटो ट्रम्प के घर के बॉलरूम की है। यहां भी डॉक्यूमेंट्स मिले थे।
ये फोटो ट्रम्प के घर के बॉलरूम की है। यहां भी डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

आरोपों के बावजूद ट्रम्प की दावेदारी पर खतरा नहीं
अमेरिका के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर फेडरल चार्ज लगाए गए हैं। हालांकि ट्रम्प पर लगे आरोपों के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनकी दावेदारी पर कोई कानूनी खतरा नहीं होगा। अगर उन्हें सजा हो जाए, तब भी कानूनी तौर पर वे राष्ट्रपति का चुनाव लड़ पाएंगे। हालांकि उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। मियामी कोर्ट में केस की सुनवाई की तैयारी चल रही है।

.

Recent Stories