UPSC Result 2025: IAS, IFS और IPS के लिए उम्मीदवारों का चयन, अनुज अग्निहोत्री नंबर-1

नई दिल्ली। Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनुज अग्निहोत्री Rawatbhata के निवासी हैं।

जारी परिणाम के अनुसार कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के लिए किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC पर देख सकते हैं।

Bilaspur Youth Dubai Rescue : मौत के साए से वतन वापसी बिलासपुर के तीन युवक दुबई से दिल्ली पहुंचे, 28 फरवरी से कैंसिल हो रही थी फ्लाइट

इन सेवाओं के लिए हुआ चयन
परिणाम के अनुसार इस वर्ष कुल 180 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है। वहीं 55 उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा (IFS) और 150 उम्मीदवार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुए हैं। इसके अलावा अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें से केवल चुनिंदा उम्मीदवार ही अंतिम सूची में स्थान बना पाते हैं।

इस वर्ष घोषित परिणाम के साथ ही सफल अभ्यर्थियों के परिवार और उनके गृह राज्यों में खुशी का माहौल है।

.

Recent Stories