उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रदेश में सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हालांकि कई जगह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या (Ayodhya) और वाराणसी (Varanasi) से दो घटनाएं सामने आई हैं। अयोध्या में जहां दो धार्मिक स्थलों (Religious Places) के बाहर आपत्तिजनक वस्तुएं (Objectionable objects) फैंकी गई हैं तो वहीं वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कुलपति आवास (Vice Chancellor’s Residence) पर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) होने से बवाल मच गया है। पुलिस (Police) का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कुलपति ने महिला महाविद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिस पर बवाल मच गया। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। बीएचयू के शोधार्थी शुभम सिंह और आशीर्वाद श्रीवास्तव आदि छात्रों ने आरोप लगाया कि बीएचयू में कभी इफ्तार पार्टी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बीएचयू कुलपति धार्मिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करना चाह रहे हैं। हम सभी छात्र इसकी निंदा करते हैं।


