कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के ठीक 7 दिन बाद UP के 8 जिलों में बवाल हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई। नमाजी पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज थे। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में नमाजी सड़क पर उतर आए। पुलिस-प्रशासन दो दिनों से अलर्ट थी, लेकिन ऐन वक्त पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां फेल हो गईं।
सबसे ज्यादा बवाल प्रयागराज में हुआ। अर्ध सैनिक बलों में भी कुछ घायल हुए हैं। इसी तरह देवबंद में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। हालांकि, कानपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात होने की वजह से सब कुछ कंट्रोल रहा। सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 गिरफ्तारी हुई। अब तक 227 को पुलिस पकड़ चुकी है।