Saturday, August 16, 2025

UP में आज फिर हिंसा भड़काने की कोशिश :प्रयागराज के कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया अंडा; पुजारी बोले- माहौल बिगड़ने नहीं देंगे

UP के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने यहां शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। यह सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। शिवभक्तों में नाराजगी है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर में ताला बंद नहीं होता। छह फीट ऊंची जाली है। जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। पुजारी ने कहा कि अंडा को हटा दिया गया। कुछ लोग प्रयागराज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम माहौल बिगड़ने नहीं देंगे।

  • शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने कहा, गंगा के तट पर भगवान कोटेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि इसकी प्रतिष्ठा भगवान राम ने अपने हाथों से की थी।
  • कानपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर इश्तियाक अहमद की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त किया। यह कार्रवाई बेनाझाबर रोड पर बनी पर हुई बिल्डिंग पर हुई।
  • अब तक सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकर नगर में 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
.

Recent Stories