रायपुर. बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर वर्तमान और पूर्व CM के बीच एक बार फिर से ट्विटर वॉर छिड़ गया है. नक्सलियों द्वारा हत्या के मामले को लेकर एक ओर बीजेपी लगातार राज्य सरकार को घेर रही है, तो वहीं कांग्रेस भी इस पर पलटवार कर रही है. बीते दिनों हुई बीजेपी नेताओं की हत्या और झीरम घाटी हमले की NIA जांच को लेकर भी मौजूदा और पूर्व सीएम आमने-सामने आ गए हैं. इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने एक के बाद एक 9 ट्वीट कर डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि-
“ठाकुर साहब”! सवाल NIA की जांच पर नहीं, सवाल कथित नक्सली हत्या के षडयंत्र की जांच पर है.
षडयंत्र की जाँच हमारी पुलिस करती है तो NIA अपना क्षेत्राधिकार बताकर जाँच अपने हाथ में ले लेती है.
"ठाकुर साहब" को चाहिए कि NIA से यह लिखवा दें कि नक्सल हत्याओं के षडयंत्र की जाँच वे नहीं कर सकते बल्कि छत्तीसगढ़ की पुलिस करे तो सत्य सामने ला देगी।
पर यह तो बता दीजिए ठाकुर साहब कि क्या अब आपका NIA से विश्वास उठ गया है?
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 16, 2023
“ठाकुर साहब” को चाहिए कि NIA से यह लिखवा दें कि नक्सल हत्याओं के षडयंत्र की जाँच वे नहीं कर सकते बल्कि छत्तीसगढ़ की पुलिस करे तो सत्य सामने ला देगी.