रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक जारी रही। आज, 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके बाद, नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।
चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और बीजेपी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर खासी हलचल देखने को मिल रही है और इन दोनों दलों ने कई नामों की घोषणा भी कर दी है।


