तीन पर कसा शिकंजा, यहां भगवा झंडा लगाने के इल्जाम, गए जेल

तीन पर कसा शिकंजा, मस्जिद पर भगवा झंडा फहराना पड़ा भारीशाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मस्जिद पर लगा झंडा उतारकर भगवा झंडा फहराने के आरोप में तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, जिले की ही तिलहर पुलिस ने ‘श्रीराम’ लिखे झंडे का कथित तौर पर अपमान करने के एक अन्य मामले में पांच नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौडेरा में बनी एक मस्जिद में सोमवार की रात गांव के ही तीन युवकों ने एक मस्जिद पर लगा हरे रंग के झंडे को उतार दिया और उसकी जगह पर भगवा झंडा लगा दिया. उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले फलालुद्दीन ने पुलिस को घटना की सूचना दी इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई.

.

Recent Stories