Monday, April 21, 2025

मुर्शिदाबाद में हिंसा कर के भाग आए ओडिशा, कर रहे थे मजदूरी, पुलिस ने 8 को दबोचा

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में शामिल थे। इस हिंसा का संबंध वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए बवाल से है। गिरफ्तार लोगों में जियाउल हक के दो बेटे भी शामिल हैं। जियाउल हक जफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी ओडिशा के बनहरपाली थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहे थे। ईद के बाद वे मुर्शिदाबाद गए थे, जहाँ उन्होंने वक्फ अधिनियम को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में भाग लिया। इसके बाद वे वापस झारसुगुड़ा लौट आए और मजदूर बन कर काम करने लगे।

.

Recent Stories