लखनपुर– थाना क्षेत्र के बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ग्राम नवापारा नर्सरी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार डिजायर कार ने मोटर साइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मार दिया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्से में गंभीर चोंट आई़ है। घटना की खबर ग्रामीणों ने १०८ एंबुलेंस को दिया घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची । प्रत्येक्ष दर्शियों की मानें तो युवक ग्राम केशगवा थाना उदयपुर का रहने वाला है तथा ग्राम अमदला थाना लखनपुर से अदरक लेकर अपने गृहग्राम जा रहा था इसी दरमियान तकरीबन ७.४५ बजे युवक तेज रफ्तार कार के चपेट में आकर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि घायल के नाजूक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया होगा। बहरहाल घायल युवक का नाम क्या है। ठोकर मारने वाला कार कहा का है पुलिस पकड़ में आया या नहीं खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस जांच करने जुटी है।


