बदमाशों ने पहले तो खूब दौड़ाया, थक कर गिरा तो चाकू से वार कर किया था लहूलुहान

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से कई वार किए थे। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। आरोपियों ने पहले युवक और उसके दोस्तों को मारा पीटा। उसके बाद चाकू लेकर उसे सड़क पर दौड़ाया फिर उसके पेट में कई वार किए। घायल ने रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार 4 आरोपियों की तलाश कर रही है।

आनंद पेट्रोल पंप के पास कुछ आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में तीन लड़कों को बुरी तरह मारा। इसके बाद चाकू लेकर उन्हें सड़क पर दौड़ाने लगे। जब एक युवक भागते-भागते थक गया तो उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। इस घटना में देवबलौदा निवासी प्रवीण कुमार यादव (21 वर्ष) की मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस के मुताबिक वारदात एक जनवरी को देर रात 12 बजे की है

.

Recent Stories