लड़की रील बना रही थी, तभी बिजली गिरी…VIDEO:बिहार की घटना; बारिश में दोस्त के साथ डांस शूट करने छत पर पहुंची थी, जान बची

बिहार के सीतामढ़ी की घटना है। - Dainik Bhaskarबिहार के सीतामढ़ी में एक लड़की आकाशीय बिजली से बाल-बाल बच गई। दरअसल, बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में लड़की सानिया कुमारी बारिश के समय अपनी दोस्त के साथ रील बनाने के लिए छत पर पहुंची थी। तभी सानिया के पास बिजली गिरी। घटना मंगलवार की है। इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन VIDEO वायरल हो रहा है।

सानिया कुमारी पड़ोसी देवनारायण भगत की मदद से छत पर बारिश में रील बनाने पहुंची थी। दोस्त उसका वीडियो बना रही थी। उसी के मोबाइल में घटना कैद हुई।

3 तस्वीरों से समझिए पूरी कहानी…

 

.

Recent Stories