14 फरवरी को गाय को गले लगाने की अपील वापस:सरकारी एजेंसी ने की थी अपील, सोशल मीडिया पर उड़ रहा था मखौल

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील वापस ले ली है। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि गाय को गले लगाने के फायदे हैं। दरअसल ​​​​,14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप मनाया जाता है। इस दिन काउ हग डे मनाने की अपील के बाद से सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे थे, वहीं कुछ इस अपील का समर्थन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस अपील को लेकर सैकड़ों मीम्स और जोक्स भी बने।

10 फरवरी को जारी AWBI के आदेश में कहा गया है कि 14 फरवरी, 2023 को काउ हग डे मनाने के लिए भारत के पशु कल्याण बोर्ड की अपील मंत्रालय के निर्देश के बाद वापस ले ली गई है। हालांकि, इसकी वजह नहीं बताई गई है।

सोशल मीडिया पर आए मीम्स और जोक्स
14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील के बाद सोशल मीडिया पर लोग गाय के साथ फोटो डालने लगे। वहीं कुछ इस फैसले का मजाक बनाने में लगे थे। एक शख्स ने गाय के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस दिन को मनाते हैं, लेकिन उनका प्यार हमेशा अविश्वसनीय रहता है।’

.

Recent Stories