पाकिस्तान में दिखा आतंकी सरगना सलाहुद्दीन:फौजी कमांडोज के साथ लश्कर कमांडर के जनाजे में शामिल हुआ, भारत को धमकी दी; VIDEO वायरल

UN द्वारा इंटरनेशनल टेरेरिस्ट डिक्लेयर किया जा चुका और यूनाइटेड जिहादी काउंसिल का सरगना सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान में फिर नजर आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि सलाहुद्दीन के साथ पाकिस्तानी फौज के कमांडो नजर आ रहे हैं।

सलाहुद्दीन पिछले दिनों मारे गए लश्कर कमांडर बशीर के जनाजे में शामिल हुआ। यहां दिए गए भाषण में उसने भारत को हमलों की धमकी दी। आतंकी सरगना के इस वीडियो पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) भी चौकन्ना हो गया है। पाकिस्तान के कई जर्नलिस्ट्स ने इस वीडियो की पुष्टि की है, हालांकि शाहबाज शरीफ सरकार और फौज अब तक इस पर चुप है।

पहले जानिए कहां नजर आया आतंकी सरगना

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बशीर अहमद की रावलपिंडी के बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों का अब तक पता नहीं चल सका है। बशीर को शुक्रवार को रावलपिंडी के कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान करीब 5 हजार लोग मौजूद थे।
  • इस जनाजे में यूनाइटेड जिहादी काउंसिल का सरगना सैयद सलाहुद्दीन भी शामिल हुआ। उसे UN ने इंटरनेशनल टेरेरिस्ट घोषित किया हुआ है। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि सलाहुद्दीन जेल में है। हालांकि, उसका वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने फिर उजागर हो गया है।
  • जिस वक्त सलाहुद्दीन जनाजे में भाषण दे रहा था, उस वक्त पाकिस्तानी फौज की कमांडो यूनिट उसे घेरे हुई थी। यह सभी वर्दी में थे। जाहिर है उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
यह तस्वीर शुक्रवार को उसी आतंकी के जनाजे की है, जिसमें सलाहुद्दीन शामिल हुआ। फौजी कमांडो उसके साथ नजर आ रहे हैं।
.

Recent Stories