IB निदेशक, आतंकवाद निरोधक विशेषज्ञ का कार्यकाल 20 जून 2026 तक बढ़ा, जानें कौन हैं तपन डेका

भारत सरकार के आदेश के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख तपन डेका को उनके कार्यकाल में फिर से एक साल का विस्तार दिया गया है। इससे पहले, उन्हें कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जून, 2025 तक विस्तार दिया गया था। सरकारी आदेश में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के एफआर 56 (डी) और नियम 16 ​​(1 ए) के प्रावधानों में छूट देते हुए 30.06.2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, के लिए खुफिया ब्यूरो के निदेशक के रूप में श्री तपन कुमार डेका, आईपीएस (एचपी:88) की सेवा में विस्तार को मंजूरी दे दी है।”

.

Recent Stories