CG में पानी के लिए जद्दोजहद : जहां अफसर का मोबाइल निकालने में बहाए लाखों लीटर पानी, वहां पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, झिरिया का गंदा पानी पी रहा पूरा गांव

कांकेर. जिले में फूड इंस्पेक्टर ने अपने लाख रुपए के मोबाइल को जलाशय के स्पिलवे में बने टैंक से निकालने के लिए लाखों लीटर पानी खाली कर डाला. वहीं जिस जगह से यह पानी खाली किया गया वहां से एक किलोमीटर दूर आज भी लोग पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे.कांकेर जिले के परलकोट जलाशय में पिकनिक मनाने गए एक फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल जलाशय के स्पिलवे में बने टैंक में गिर गया. फिर क्या था अधिकारी ने उस एक लाख रुपए के मोबाइल को निकालने डीजल पंप लगाकर पानी बाहर निकलवाना शुरू किया. 3 से 4 दिन लगातार पानी व्यर्थ बाहर निकालने के बाद अधिकारी का मोबाइल बंद हालात में मिला. गर्मी के दिन में जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं वहीं 41 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया. इस मामले में फूड इंस्पेक्टर तो सस्पेंड हो गया पर इस जलाशय से कुछ दूरी पर पानी के लिए जद्दोजहद की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आपको सन्न करके रख देगी.

.

Recent Stories