Monday, December 8, 2025

आवारा कुत्तों ने 2 दिन में 2 भाइयों को मारडाला:दिल्ली में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर बोले- कई बॉडी पार्ट्स अलग हो गए

देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दो दिन में दो सगे भाइयों को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के कई अंग तो करीब-करीब अलग हो गए थे।

आवारा कुत्तों के हमलों में मारे गए सगे भाइयों के नाम आनंद (7) और आदित्य (5) हैं।

10 मार्च को बड़े भाई पर कुत्तों का हमला
दिल्ली पुलिस ने बताया 10 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आनंद अपनी ताई के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी जब वो ताई के घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शाम 5 बजे आनंद का शव एक प्लाट में पड़ा मिला। उसके शव पर कुत्तों के काटने और नोंचने के 20 से ज्यादा निशान थे।

12 मार्च को छोटे भाई को मार डाला
इसके दो दिन बाद यानी 12 मार्च की सुबह आनंद का छोटा भाई आदित्य खुले में शौच के लिए गया था। यहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने आदित्य को बुरी तरह घायल कर दिया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

Recent Stories