गुजरात और महाराष्ट्र में शोभायात्रा पर पथराव:वडोदरा में दो जगह चले पत्थर, संभाजीनगर में मंदिर के बाहर आगजनी

गुजरात और महाराष्ट्र में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर पथराव किया गया। सबसे पहले फतेहपुरा इलाके में शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया। इसके बाद कुंभारवाडा में भी पत्थरबाजी की घटना सामने आईकुंभारवाडा इलाके। वहीं, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार देर रात राम मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने आगजनी की। इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में आग भी लगा दी।

यह वडोदरा जिले के कुंभारवाडा इलाके का वीडियो है। इसमें कुछ लोग पुलिस के सामने पथराव करते हुए दिख रहे हैं।
यह वडोदरा जिले के कुंभारवाडा इलाके का वीडियो है। इसमें कुछ लोग पुलिस के सामने पथराव करते हुए दिख रहे हैं।

गुजरात में शोभायात्रा पर पथराव
वडोदरा में कुंभारवाडा इलाके में गुरुवार शाम 5:40 बजे कुछ लोगों ने रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव किया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। इससे पहले दोपहर में करीब 2 बजे के करीब फतेहपुरा इलाके में भी शोभायात्रा पर पथराव हुआ था। दंगाइयों ने सड़क पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद कर दी गई थीं।

यह वीडियो वडोदरा में हंगामें के बाद का है, जिसमें सड़कों पर पत्थर ही पत्थर दिख रहे हैं।
यह वीडियो वडोदरा में हंगामें के बाद का है, जिसमें सड़कों पर पत्थर ही पत्थर दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र में पुलिस वाहन जलाए
इधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ( पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी।

मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। हमले में 2 पुलिसकर्मियों समेत पांच से छह लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही।

संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई। इन्होंने ही पत्थरबाजी की। राम मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर में कोई नहीं गया। इसलिए नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

.

Recent Stories