Monday, December 8, 2025

खेल मंत्री की पहलवानों से आज फिर 10.30 बजे बैठक:कल बेनतीजा रही थी बातचीत; पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतें, दिल्ली पहुंच सकती हैं

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी देश की महिला पहलवानों के धरने का शुक्रवार को तीसरा दिन है। जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में हरियाणा की खाप पंचायतें भी पहुंच सकती हैं। गुरुवार को फोगाट खाप के आह्वान पर सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत हुई। इसमें तय किया गया कि अगर पहलवानों की मांगे न मानी गईं तो दो दिन में खाप पंचायतें धरने में शामिल होंगी।

उधर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना दे रहे पहलवानों को गुरुवार रात अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे थे। बैठक रात 10 बजे शुरू हुई थी और करीब पौने चार घंटे चली। अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा।

आज के बड़े अपडेट्स…

  • कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज गोंडा में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। और अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब दे सकते हैं।
  • खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज फिर सुबह 10..30 बजे पहलवानों से दूसरे दौर की बातचीत करेंगे।
  • सूत्रों के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने पहलवानों को आरोपों की जांच और मांगों पर विचार के लिए कमेटी बनाने का सुझाव दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस पर पहलवान राजी नहीं हैं।
.

Recent Stories