SII केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक मुफ्त में देगी, बढ़ते केस देखते हुए लिया फैसला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक मुफ्त में देगी। कंपनी ने कुछ देशों में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच यह फैसला किया है। सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 410 करोड़ रुपए की वैक्सीन मुफ्त देने की पेशकश की है। सिंह ने मंत्रालय से जानना चाहा है कि डिलीवरी कैसे की जा सकती है।

.

Recent Stories