भारत आ रहे जहाज पर हमला ईरानी ड्रोन से हुआ:अमेरिका का दावा; लाल सागर में 25 भारतीय क्रू मेंबर वाले दूसरे जहाज पर भी हमला

तस्वीर केम प्लूटो मालवाहक जहाज की है, जिस पर शनिवार को हमला हुआ था। जहाज मुंबई की तरफ बढ़ रहा है। कोस्ट गार्ड का पैट्रोलिंग वैसेल INCGS विक्रम इसे गार्ड कर रहा है। - Dainik Bhaskarहिंद महासागर में शनिवार (23 दिसंबर) को भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर हमला ईरानी ड्रोन से किया गया था। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह दावा किया है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक केम प्लूटो नाम के जहाज पर शनिवार सुबह 10 बजे हमला हुआ था। उस समय जहाज अमेरिका के संपर्क में था।

सऊदी अरब से तेल लेकर भारत आ रहा यह जहाज जापान का था और लाइबेरिया के फ्लैग से ऑपरेट हो रहा था। हमले के वक्त जहाज पोरबंदर तट से 217 नॉटिकल मील (करीब 400 किमी) दूर था। यह इलाका भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) से बाहर पड़ता है।

वहीं, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, लाल सागर में शनिवार को एक गेबन फ्लैग वाले ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर ड्रोन से हमला हुआ। इसमें भी 25 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। इंडियन नेवी ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

दरअसल, अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि शनिवार को रात करीब 10:30 बजे हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत के झंडे वाले गेबन के एक ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर भी ड्रोन से हमला किया। हालांकि, भारतीय नेवी ने इस बात को खारिज कर दिया है कि जहाज भारत के झंडे वाला था। अटैक यमन के सलीफ बंदरगाह से करीब 45 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में बाब अल-मंडब स्ट्रेट के पास हुआ।

.

Recent Stories