Monday, July 28, 2025

शाहरुख खान ने पहनी लगभग 5 करोड़ की घड़ी:कीमत जान उड़े यूजर्स के होश, बोले- इतने में तो मुंबई में एक फ्लैट आ जाता

सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में फिल्म ‘पठान’ के एक इवेंट में ब्लू रिस्ट वॉच पहने हुए देखा गया था। शाहरुख की इस घड़ी की कीमत जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, 9 फरवरी को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ शाहरुख भी दिखाई दिए। इसमें शाहरुख ने ब्लू रिस्ट वॉच पहन रखी है, जो उन्होंने ‘पठान’ के इवेंट में भी पहनी थी।

शाहरुख ने पहनी थी लगभग 5 करोड़ की घड़ी

शाहरुख की इस ब्लू वॉच ने कई लोगों का ध्यान खींचा। वहीं कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर फैशन ब्लॉगिंग अकाउंट ‘डाइट सब्या’ से भी इसके बारे में पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की है, जिसकी कीमत 4.98 करोड़ रुपए है। वहीं ‘Chrono24’ वेबसाइट के मुताबिक इस घड़ी की कीमत 4.7 करोड़ रुपए है।

घड़ी की कीमत जानकर शाहरुख के फैंस हुए हैरान

अब शाहरुख के फैंस इसकी कीमत जानकर हैरान हैं। उनका कहना है कि इस घड़ी की कीमत उतनी है, जितनी लोगों की जिंदगी भर की कमाई की भी नहीं होती है। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इतनी महंगी घड़ी लेने की क्या जरूरत थी। समय तो सारी घड़ी सेम ही बताती हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘पूरी लाइफ में भी मैं इतने पैसे नहीं कमा पाउंगा, जितनी की SRK घड़ी पहनते हैं।’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘इतने में तो मुंबई में एक फ्लैट आ जाता।’

.

Recent Stories