उम्मीदों पर नहीं टिकी शाहरुख की डंकी:पहले दिन कमाए सिर्फ 30 करोड़ रुपए, 2023 में शाहरुख की सबसे कमजोर ओपनर बनी

फिल्म डंकी की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। फिल्म ने पहले दिन इंडियन में सिर्फ 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से यह 2023 की सबसे खराब ओपनर गई है। इस आंकड़े के साथ डंकी इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म आदिपुरुष से पीछे रह गई है, जिसने ओपनिंग डे पर 36 करोड़ का कलेक्शन किया था।

उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार से सोमवार तक फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है, क्योंकि यह एक लंबा वीकेंड है।

शाहरुख की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड
हालांकि, शाहरुख खान की पिछले 5 फिल्मों के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो डंकी तीसरी बड़ी ओपनर बनी है। इसने जीरो, रईस और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

जहां जीरो ने ओपनिंग डे पर 19.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं जब हैरी मेट सेजल ने पहले दिन इंडिया में 15.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

हालांकि, डंकी इस साल रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान और जवान से पीछे रह गई है। पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ और जवान ने 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

शाहरुख की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म कलेक्शन रिलीज डेट
जवान 75 करोड़ 7 सितंबर 2023
पठान 57 करोड़ 25 जनवरी 2023
जीरो 19.35 करोड़ 21 दिसंबर 2018
जब हैरी मेट सेजल 15.25 करोड़ 4 अगस्त 2017
रईस 20.42 करोड़ 25 जनवरी 2017
.

Recent Stories