जशपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का, पंडरापाठ में जमकर पड़ा पाला

बीते 2 दिनों से जमीन पर बर्फ की चादर सी दिखाई पड़ रही है।जशपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। पहाड़ी इलाकों में 8 से 10 किमी प्रति घंटा तो शहरी इलाकों में 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। जिले के पहाड़ी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। समुद्री तल से 3500 फीट की ऊंचाई पर बसे पंडरापाठ और सन्ना जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी नीचे जा चुका है।

बीते 2 दिनों से जमीन पर बर्फ की चादर सी दिखाई पड़ रही है। पंडरापाठ, सोनक्यारी, सन्ना, आस्ता, मनोरा, सुलेसा सहित अन्य जगहों पर ओस की बूंदें जम गई हैं, जिनसे धरती ढंक गई है। शनिवार सुबह भी पहाड़ी इलाकों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

बीते 2 दिनों से जमीन पर बर्फ की चादर सी दिखाई पड़ रही है।
बीते 2 दिनों से जमीन पर बर्फ की चादर सी दिखाई पड़ रही है।

ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त

जशपुर शहर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खासतौर पर स्कूली बच्चों और ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग शाम होते और सुबह-सुबह अलाव तापते हुए नजर आ रहे हैं। ठंड में लोग जल्दी से जल्दी अपने घरों में पहुंचना पसंद कर रहे हैं। रात में जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। पंडरापाठ में शनिवार की सुबह मैदान में जमकर पाला भी पड़ा।

शीतलहर की चपेट में पहाड़ी इलाका

जिले के पहाड़ी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। समुद्र तल से 3500 फीट की ऊंचाई पर बसे पंडरापाठ और सन्ना जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी नीचे जा चुका है। इस सप्ताह ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह बुधवार को शहर का तापमान 5 डिग्री से नीचे गिर सकता है। 20 से 25 दिसंबर के बीच ठंड सबसे ज्यादा रहेगी। इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है।

.

Recent Stories